रोजगार की मांग को लेकर कोठीपुरा में चल रहा टिपर यूनियन का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। तीसरे दिन जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा भी यूनियन को समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी आवाज उठाने का हक है। उन्होंने फोरलेन निर्माण कंपनी के अधिकारियों को कहा कि वे यहां पर लड़ाई-झगड़े के लिए नहीं आए हैं। वह केवल अपने हकों को लेने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। कंपनी की मनमर्जी लंबे समय से चल रही है। वहीं यूनियन के प्रधान चंदन चंदेल ने सभी लोगों से आग्रह किया कि इस धरने का समर्थन करें, ताकि स्थानीय लोगों को उनका हक मिल सके।