फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: टिपर यूनियन का धरना लगातार जारी, मांगों पर अड़ी

रोजगार की मांग को लेकर कोठीपुरा में चल रहा टिपर यूनियन का धरना शनिवार को भी जारी रहा। यूनियन ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। आज कांग्रेस नेता विवेक कुमार ऑपरेटरों को समर्थन देने पहुंचे हैं। यूनियन प्रधान चंदन चंदेल ने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार में उनका हक मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से अब तक ठोस समाधान सामने नहीं आया है, जिस कारण धरना जारी रखने का फैसला लिया गया है। यूनियन का कहना है कि फोरलेन निर्माण से प्रभावित लोगों को रोजगार में प्राथमिकता मिलनी चाहिए और इसी मांग को लेकर संघर्ष जारी है। यूनियन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, लेकिन तब तक धरना शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहेगा। DWR Krishan Singh 12 December 2025.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें