फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: शब्द गौतम का बरठीं में भव्य स्वागत, एशियन अंडर-16 वॉलीबाल में बने हैं बेस्ट लिबरो

थाईलैंड में आयोजित दूसरी एशियन अंडर-16 वॉलीबाल चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे होनहार खिलाड़ी शब्द गौतम का सोमवार को उनके गृह नगर बरठीं पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें बेस्ट लिबरो का खिताब मिला, जिससे हिमाचल और विशेषकर बिलासपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग शब्द के स्वागत के लिए उमड़ पड़े। बरठीं पहुंचने पर रोड शो का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों, खेल प्रेमियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शब्द उस भारतीय टीम के सदस्य रहे, जिसने जापान को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। उनके दमदार डिफेंस और लाजवाब खेल की पूरे टूर्नामेंट में चर्चा रही। भारतीय टीम ने अब आगामी वर्ल्ड अंडर-17 वॉलीबाल चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने शब्द को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विशेष तौर से झंडूता विधायक जीत राम कटवाल ने शब्द को इस उपलब्धि की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें