राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार ने शिरकत की। समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, एकल गान, समूह गान, लोक नृत्य, कव्वाली, भांगड़ा, गरबा, नुक्कड़ नाटक सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मुख्यातिथि ने शिक्षा, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में खुशी शर्मा, कंचन, अंशिका, जसपाल, लक्की, हेमराज, वंदना, दिनेश, गौरव, किरण, रोहित, रंजना, मधू, काजल, आंचल, हरसिमरन कौर, आशा कुमारी, सपना, रेणुका देवी, सविका, बंदना, पवन कुमार, पलक, मोहित, जितेंद्र कुमार, नीलम, सोनिया, रजनी, पूनम, वैशाली देवी, नेहा, रज्जी, सानिया, हेमराज, विशाल, निकिता सहित अन्य बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने कहा कि शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ चारित्रिक विकास और अनुशासन ही विद्यार्थी को सफलता के शिखर पर ले जाता है। उन्होंने महाविद्यालय की प्रगति की सराहना की और विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने हेतु प्रेरित किया। इस समारोह में महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजकुमार ने प्रस्तुत किया। उन्होंने महाविद्यालय में पूरे साल किए गए कार्य एवं आयोजित विभिन्न गतिविधियों का ब्योरा दिया गया। महाविद्यालय के सह प्राध्यापक श्याम लाल ने मुख्यातिथि का आभार व्यक्त किया और वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. उत्तमा पांडे ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।