फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: गो संरक्षण और गो तस्करी पर रोक की मांग, कहलूर एक्टिविस्ट ग्रुप ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

जिले में लावारिस गोवंश की बढ़ती समस्या और गो तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को कहलूर एक्टिविस्ट ग्रुप के बैनर तले युवाओं ने शांतिपूर्ण रैली निकाली। रैली के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से गो संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। रैली कॉलेज चौक से शुरू हुई और उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची। रैली का नेतृत्व युवा नेता एवं समाजसेवी आयुष भारद्वाज ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने शामिल होकर लावारिस गायों के संरक्षण और गो तस्करी पर रोक लगाने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने गोवंश संरक्षण और गोशाला निर्माण को लेकर नारे भी लगाए। उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि जिले के राष्ट्रीय राजमार्गों, शहर की सड़कों और बाजारों में लावारिस गायों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें लोगों के साथ-साथ गोवंश को भी नुकसान पहुंच रहा है। ज्ञापन में प्रदेश में कथित तौर पर बढ़ रहे गो तस्करी के मामलों पर चिंता जताते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। आयुष भारद्वाज ने कहा कि गो संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने प्रशासन से लावारिस गोवंश के संरक्षण और तस्करी रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था बनाने की अपील की। ग्रुप ने जिले में आधुनिक और सुव्यवस्थित गोशाला स्थापित करने, अंतरराज्यीय सीमाओं और प्रमुख नाकों पर पुलिस जांच बढ़ाने तथा नगर परिषदों और पंचायतों के सहयोग से सड़कों पर घूम रहे लावारिस गोवंश को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की मांग रखी। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इस मौके पर कहलूर एक्टिविस्ट ग्रुप के कई युवा सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें