हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरठीं के भल्लू पुल के पास हुए मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसा में अब तक 16 की मौत हो चुकी है। हादसे में एक बच्चा रात से लापता था, जिसका शव बुधवार सुबह 10:00 बजे मिला है। बुधवार सुबह नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी बरठीं पहुंचे और हादसे को लेकर स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की।