फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: दसवीं की परीक्षा में ड्राइंग विषय की उत्तरपुस्तिका से छेड़छाड़ के आरोप, बच्चे ने अभिभावकों सहित राज्यपाल, मुख्यमंत्री को प्रेषित किया ज्ञापन

शिक्षा खंड झंडूता की राजकीय उच्च पाठशाला ज्योरा के बच्चों ने मार्च-2025 में हुई बोर्ड की दसवीं कक्षा के ड्राइंग विषय की उत्तरपुस्तिकाओं से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। बच्चों ने अभिभावकों के साथ उपायुक्त बिलासपुर के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। बच्चों ने बताया कि उन्होंने मार्च में दसवीं कक्षा की परीक्षाएं झंडूता स्कूल में दी थी, जब उनका परिणाम घोषित हुआ तो उन्हें ड्राइंग के अलावा सभी विषयों में अच्छे अंक आए। इस पर उन्होंने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने आरटीआई के माध्यम के से अपनी उत्तपपुस्तिकाएं मांगी। जब उन्हें उत्तपपुस्तिकाएं मिली तो वह हैरान हो गए क्योंकि उत्तरपुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इस संबंध में 9 अक्तूबर को धर्मशाला में बोर्ड सचिव से मिले और मामले से अवगत करवाया गया। इस घटनाचक्र पर हमने बोर्ड सचिव को पत्र लिखकर पूछा तो उनका जवाब असंतोषजनक  रहा। अभिभावकों ने कि इस उनके बच्चे इससे बहुत परेशान हुए हैं और वह छात्रवृत्ति से भी वंचित हुए। अभिभावकों ने मांग उठाई कि जिसने भी यह छेड़छाड़ की है, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें