फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ग्रीन हाउस से चोरी किया पावर टिलर, भागने से पहले पकड़े गए दो चोर

Mon, 16 Dec 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं के बजोहा से चोरी किए पावर टीलर के पार्ट। संवाद
विज्ञापन
- घुमारवीं के बजोहा वार्ड में दिन दिहाड़े हुई घटना
विज्ञापन

- पावर टिलर को खोल कर कार में ले जाने वाले थे आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं के बजोहा वार्ड में दिन दिहाड़े ग्रीन हाउस में रखे पावर टिलर (हाथ से चलने वाला छोटा ट्रैक्टर) को दो लोगों ने चोरी कर लिया। कार से आए चोर मौके से भाग पाते कि उससे पहले ही वह पावर टिलर के मालिक के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार दिन को बजोहा वार्ड में कश्मीर सिंह के ग्रीन हाउस में खड़े किए पावर टिलर को चोरों ने खोल कर और काट कर अलग-अलग पार्ट में कर दिया। इसके बाद बोरी में भरकर ले गए। चोरों ने ग्रीन हाउस से कुछ दूरी पर अपनी कार खड़ी की थी। उन्होंने कार में बोरी को डाल दिया। इतने में कश्मीर सिंह ने उन्हें देख लिया। कश्मीर सिंह ने अपने परिजनों की मदद से उन दोनों लोगाें का मौके पर पकड़ा। घुमारवीं थाना पुलिस को फोन किया। पुलिस के आने पर बोरी की जांच की गई तो उसमें पावर टिलर के पार्ट थे। आरोपियों की पहचान शक्ति निवासी गांव बाड़ी मझेड़वां तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर और ओंकार सिंह निवासी गांव मांझीकोट डाकघर बागनकोट तहसील मोहर जिला रियासी जम्मू एवं कश्मीर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें