फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर भड़कीं महिला आयोग चेयरपर्सन

संवाद न्यूज एजेंसी यमुनानगर। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी वीरवार को मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंची। अस्पताल में कई मरीजों ने आयोग की चेयरपर्सन को बताया कि उन्हें न तो कोई डॉक्टर देखने के लिए आया है और न ही किसी ने दवा दी है। दर्द के बीच वह कराह रहे हैं। उन्होंने इस बारे में डॉक्टरों से जवाब मांगा तो वह एक दूसरे डॉक्टर का मरीज बताते नजर आए। जिस पर चेयरपर्सन ने आपत्ति जताई। साथ ही अस्पताल अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल में इमरजेंसी, महिला वार्ड, लेबर रूम समेत कई जगह का औचक निरीक्षण किया है। इससे पहले उषा प्रियदर्शनी ने दो फैक्टरियों का भी निरीक्षण किया और वहां महिलाओं का न केवल रिकॉर्ड जांचा बल्कि उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान फैक्टरियों में भी कमियां देखने को मिली। जिन्हें दुरुस्त करने के लिए उन्होंने फैक्टरी संचालकों से कहा। अस्पताल में भर्ती करनाल की शकीला ने बताया कि उसे शुगर है और पांव में फ्रेक्चर है। उसकी बेटी उसे उपचार के लिए यहां लेकर आई थी। पहले वह आईसीयू में भर्ती थी लेकिन अब वार्ड में बुधवार शाम से भर्ती है। परंतु जब से वह नीचे वार्ड में आई है तब से उसे कोई डॉक्टर व नर्स देखने के लिए नहीं आया है और न ही किसी ने दवाई दी। जबकि वह दर्द से परेशान है। नर्स को बुलाने जाते हैं लेकिन कोई बुलाने से भी नहीं आता। चेयरपर्सन ने कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला को बुलाया। जिस पर सिविल सर्जन ने फिजिशियन से कारण पूछा। परंतु फिजिशियन ने इसे अपना मरीज न बताते हुए दूसरे सर्जन का नाम लिया। चेयरपर्सन ने इस पर डॉक्टरों व स्टाफ को चेतावनी देते हुए कार्यशैली में सुधार करने को कहा। इसके बाद मरीजों के परिजनों से भी उन्होंने बात की। वह अस्पताल परिसर में भी गई जहां पर घास, गंदगी, बारिश के जमा पानी पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें