फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में दंडी स्वामी आश्रम पक्का घाट मंदिर में हुई चोरी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

अपराध शाखा -2 की टीम ने रादौर थाना क्षेत्र में दंडी स्वामी आश्रम पक्का घाट मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार। रादौर थाना क्षेत्र में दंडी स्वामी आश्रम पक्का घाट मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में रादौर निवासी अंकुश उर्फ फुल्लू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया 20 दिसंबर 2025 को सुबह के समय ईआरवी-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि रादौर क्षेत्र स्थित मंदिर में चोरी की घटना हुई है। सूचना मिलते ही थाना रादौर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंदिर के मुख्य पुजारी आसाराम ने पुलिस को बताया था कि रात को बाथरूम के लिए उठा था। तभी पीछे से किसी ने सर पर वार कर बेहोश कर दिया। जब होश आया तो हाथ पैर बंधे हुए थे। दानपात्र से नकदी व मंदिर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ पर जिसकी पहचान अंकुश उर्फ फुल्लू पुत्र सोम प्रकाश निवासी रादौर के रूप में हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी का सामान बरामद किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें