फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: जगाधरी में मूसलाधार बारिश, कई इलाके हुए जलमग्न, सड़कों पर दो फीट तक भरा पानी

यमुनानगर जिले में रात दो बजे अचानक शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम के जलनिकासी के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी। बारिश के चलते जगाधरी और यमुनानगर के निचले व पॉश इलाकों में जगह-जगह भारी जलभराव हो गया। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर रिहायशी कॉलोनियों तक करीब दो फीट तक पानी भर जाने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। शहर के ताऊ देवी लाल कांप्लेक्स, हरियाणा वेयरहाउस गोदाम के सामने, शक्ति नगर, एसपी आवास जाने वाली सड़क, लाजपत नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, जगाधरी की छोटी लाइन, बर्तन बाजार, नगर निगम कार्यालय के सामने और अंबाला मार्ग पर स्थिति काफी गंभीर नजर आई। जगाधरी बस स्टैंड परिसर के अंदर पानी भर जाने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सड़कों पर लबालब भरे पानी के कारण सुबह से ही कई जगहों पर लंबा जाम लग गया। कई वाहन पानी में बंद हो गए, जिन्हें धक्का मारकर बाहर निकालना पड़ा। पानी का स्तर इतना अधिक था कि राहगीर और दफ्तर जाने वाले लोग हाथों में जूते लेकर पानी के बीच से गुजरने को मजबूर दिखे। लगातार हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले में आज अधिकतम तापमान दो डिग्री घटकर 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बीते कुछ दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मौसम का मिजाज खराब बना हुआ है और दिनभर में और अच्छी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें