सरकार ने 13 मई को 17 मांगों पर जताई थी सहमति, अब तक जारी नहीं हुआ कोई पत्र यमुनानगर, 14 अगस्त। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में हड़ताल में भाग लिया और सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। हड़ताल की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई प्रधान पपला ने की, जबकि मंच का संचालन कोषाध्यक्ष संजय गहलोत ने किया। जिला प्रधान प्रवेश परोचा ने कहा कि सरकार ने 13 मई को कर्मचारियों की 22 सूत्रीय मांगों में से 17 मांगों को मानने पर सहमति जताई थी। इनमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना प्रमुख मांग थी, लेकिन अब तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को नियमित करने की मांग पर बार-बार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय