फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: नवविवाहिता अपहरण केस, एसपी से मिले बलौली गांव के लोग व संगठन के पदाधिकारी

छछरौली क्षेत्र में हिंदू युवक से लव मैरिज के बाद पहली बार ससुराल जा रही मुस्लिम नवविवाहिता का अपहरण हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उसकी बरामदगी नहीं हो पाए है और ना ही आरोपी पकड़े गए हैं। विवाहिता के पति ने युवती के मायके वालों पर ही उसका अपहरण करके ले जाने के आरोप लगाया है। पुलिस भी लगातार कार्रवाई की बात कह रही है, ऐसे में ससुराल वालों का सब्र का बांध टूटने लगा है। आज युवती का पति गांव बलोली के मांगे राम परिजनों व ग्रामीणों के एसपी से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से उसकी पत्नी राजपुर की शबाना को जल्द से जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि जल्द आरोपियों को पकड़कर शबाना को बरामद नहीं किया, तो वे थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे। एसपी कमलदीप गोयल ने परिजनों को जल्द से जल्द युवती की बरामदगी का आश्वासन दिया है। मांगे राम ने बताया कि आरोपी उसकी पत्नी को जबरन किडनैप करके ले गए हैं। अभी वह किस हालात में है और उसे कहां पर रखा हुआ है, यह सब सोचकर बहुत चिंता हो रही है। वारदात को हुए 10 दिन हो चुके हैं और पुलिस रोज उन्हें 24 घंटे का समय दे देती है, लेकिन होता कुछ नहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें