लाडो लक्ष्मी योजना एप के शुभारंभ अवसर पर वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में 22 लाख महिलाओं को 1 नवंबर से लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 खातों में दे दिए जाऐंगे जिसका बजट केंद्र सरकार की तरफ से 5 करोड़ निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बात की। उन्होंने जीएसटी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि कम हुए रेट का सभी को फायदा मिलेगा। अगर कोई दुकानदार बढ़े हुए रेट पर सामान देता है। इस बारे में इसकी शिकायत करें। इसके लिए नंबर भी जारी किया गया है। इस दौरान उन्होंने खेती में डीएपी खाद और यूरिया की जगह देसी खाद के उपयोग पर बल दिया।