हरियाणा के कैथल में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाइवे 152 डी पर गांव करोड़ा के पास स्कॉर्पियो की ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक महेंद्रगढ़ जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे, जो अपने फौजी दोस्त को अंबाला रेल में बैठाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही गांव करोड़ा के पास पहुंचे तो उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। मृतकों की पहचान गांव डालणवास निवासी 35 वर्षीय कृष्ण, 26 वर्षीय सुदीप और गांव सुरैती निवासी 35 वर्षीय परविंद्र के तौर पर हुई है। परविंद्र सेना का जवान था।