हरियाणा के रेवाड़ी में शुक्रवार शाम को तेज आंधी व बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। रेवाड़ी के गांव गंगायचा जाट, बीकानेर व लिसाना में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से हरियाणा में मौसम बदलने को लेकर चेतावनी जारी की गई थी। 28 मार्च से 31 मार्च तक बारिश की संभावना रहेगी। रेवाड़ी के अलावा झज्जर में भी बारिश दर्ज की गई है। जल्द ही गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश की संभावना है। इसके बाद बादल दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद की ओर चले जाऐंगे। ओलावृष्टि व बारिश से पकी फसलों को नुकसान की आशंका है।