फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में भाजपा के पूर्व मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ एसपी आवास के बाहर धरने पर

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच माहौल गर्माता जा रहा है। रोहतक में केस दर्ज करने की मांग पर अड़े भाजपा कार्यकर्ता रविवार दोपहर डेढ़ बजे कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा के कार्यालय के बाहर जाकर प्रदर्शन करने लगे। उधर से कांग्रेस कार्यकर्ता आ गए। दोनों के बीच झड़प होने लगी। दो महिला कार्यकर्ता आपस में हाथापाई पर उतर आईं। किसी तरह पुलिस ने बीचबचाव कर मामला शांत करवाया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी आवास के बाहर एक साइड का सिविल रोड जाम कर दिया। देर शाम तक पुलिस समझाने का प्रयास कर रही थी। एसपी आवास के बाहर कार्यकर्ताओं के साथभाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर धरना दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें