नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये मेरा परम सौभाग्य है कि मैं गुरु घर आया हूं। गोल्डन टेंपल विश्वभर में प्रसिद्ध है। मन को यहां आकर शांति मिलती है। गुरुओं ने जो रास्ता दिखाया है। गुरुओं ने देश और समाज के लिए कार्य किए हैं। यहां आकर उन गुरुओं की वाणी का स्मरण होता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले में करीब छह महीने पहले आया था। एक बार फिर आज इस पवित्र स्थल पर आने का अवसर मिला है।