फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: काम की तलाश में आए युवक की गला रेतकर हत्या, पुलिस कर रही जांच

कुंडली टीडीआई सिटी रोड स्थित कैरी जंक्शन फैमिली रेस्टोरेंट के पीछे कमरे युवक की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। युवक बुधवार रात को ही काम की तलाश में रेस्टोरेंट में आया था। वारदात के बाद से कमरे में मौजूद दो अन्य युवक लापता है। पुलिस उनका सुराग लगा रही है। युवक के परिजनों के आने के बाद उनके बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। टीडीआई सिटी निवासी लक्ष्य टीडीआई रोड पर कैरी जंक्शन नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। बुधवार रात करीब नौ बजे एक युवक काम मांगने के लिए रेस्टोरेंट में आया था। उसने खुद को नरेला, दिल्ली का रहने वाला बताया था। लक्ष्य ने उसे रात का समय होने के चलते वीरवार को काम का ट्रायल देने को कहा था। साथ ही उसे रेस्टोरेंट के पीछे बने कमरे में आराम करने के लिए भेज दिया गया। उस कमरे में पहले से दिल्ली के अलीपुर का रहने वाला आजाद और पानीपत निवासी विशाल रह रहे थे। वीरवार सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर युवक का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। युवक का गला धारदार हथियार से रेत दिया गया था और शरीर पर चोटों के निशान भी थे। कमरे के फर्श पर भी खून बिखरा था। साथ ही रात को कमरे में मौजूद आजाद और विशाल मौके से लापता थे। दोनों पर ही हत्या की आशंका जताई गई है। मामले का पता लगते ही डीसीपी प्रबिना पी., थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सेठी मलिक और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल विशेषज्ञों ने कमरे का बारीकी से निरीक्षण कर खून के नमूने, हथियार संबंधी साक्ष्य और फिंगरप्रिंट सहित कई अहम सुराग जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। शाम को पता लगा बलराम का है शव युवक के पास पहचान का कोई कागजात नहीं था। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता लगा कि शव उत्तर प्रदेश के जिला इटावा के जसवंत नगर का रहने वाले बलराम (27) का है। कुंडली थाना पुलिस ने बलराम के परिजनों को हत्या की सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें