फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में एंटी रैगिंग वीक के तहत छात्राओं ने किया जागरूक, रैगिंग से दूर रहने की ली शपथ

रैगिंग करना है अपराध, कभी न देना इसका साथ... नारों के साथ एंटी रैगिंग वीक के तहत जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाल जागरूकता का संदेश दिया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने कहा कि रैगिंग किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है। शिक्षण संस्थानों में रैगिंग के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। जीवीएम की एंटी रैगिंग इकाई के तत्वावधान में निकाली गई जागरूकता रैली को प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर रैली क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई। करीब 250 छात्राओं ने रैगिंग को लेकर जागरूकता की अलख जगाई, नारे लगाते हुए रैगिंग के दुष्परिणामों की जानकारी दी। हाथों में नारे लिखे बैनर, तख्तियां लेकर छात्राओं ने रैगिंग का पुरजोर विरोध किया। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने कहा कि रैगिंग किसी भी रूप में उचित नहीं है। इससे होनहार विद्यार्थियों का जीवन तबाह हो जाता है। रैगिंग से मानसिक चोट पहुंचती है, जिसकी भरपाई कर पाना मुश्किल हो जाता है, इसलिए जीवीएम को रैगिंग मुक्त परिसर बनाया गया है। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वह जहां भी रहें, वहां रैगिंग का विरोध करें, स्वयं भी कभी रैगिंग में संलिप्त न हो। प्राध्यापिका डाॅ. तमन्ना ने छात्राओं को रैगिंग न करने की शपथ दिलाई। रैली में संयोजक डाॅ. अनीता सैनी, प्राध्यापिका अंशु, सुमन, डाॅ. नीति, डाॅ. बबीता मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें