फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को सत्य, धर्म व मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं

सोनीपत। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व मेयर राजीव जैन ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि को नमन कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया। अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी शिक्षाएं समाज को सत्य, धर्म, नैतिकता, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनकी अमर कृति रामायण भारतीय संस्कृति, आदर्श जीवन मूल्यों और मर्यादा का अनुपम प्रतीक है। महर्षि वाल्मीकि के विचार आज भी समाज में सामाजिक समरसता, सद्भाव और जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। मेयर राजीव जैन ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर हम एक ऐसे समाज का निर्माण कर सकते हैं, जहां प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और आगे बढ़ने का अवसर मिले। उनकी शिक्षाएं हमें समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देती हैं। इस दौरान सफाई निरीक्षक कृष्ण, संजय चौधरी, एडवोकेट सौरव चौधरी, संजय चावरिया, अजीत रिढ़लान, धर्मबीर बोहत व जयवीर गहलावत भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें