फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल में विद्यार्थियों ने बहाया पसीना

सोनीपत में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों ने शुक्रवार को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल में जमकर पसीना बहाया। पुलिस के साथ एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस की टुकड़ियों ने परेड करते हुए सलामी दी। वहीं विभिन्न स्कूलों के करीब दो हजार विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रंगारंग प्रस्तुतियां देते हुए हरियाणवी संस्कृति की छटा प्रस्तुत की। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया जाएगा। महिलाएं एव पुरुष की पुलिस टुकड़ियों के साथ ही करीब 29 स्कूलों के करीब दो हजार विद्यार्थी दस दिन से परेड, पीटी, योग, सूर्य नमस्कार व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को सभी ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की। अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य तरीके से मनाने के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। उपमंडल स्तर पर भी गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। गोहाना में सोनीपत विधायक निखिल मदान, गन्नौर में विधायक देवेंद्र कादियान व खरखौदा में विधायक पवन खरखौदा में बतौर मुख्यातिथि तिरंगा फहराएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें