फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में सफाई कर्मचारियों ने पंजाब में हुए लाठी चार्ज के विरोध में निकाला जुलूस, फूंका पंजाब सरकार का पुतला

पंजाब के बरवाला में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सफाई कर्मियों पर लाठी चार्ज किए जाने के विरोध में बुधवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर संविदा कर्मियों ने शहर में जुलूस निकाला। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के बाहर रेलवे रोड पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका। पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर पालिका कर्मचारी संघ के सोनीपत इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि सरकार संविदा कर्मचारियों की सुनवाई नहीं कर रही है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा भी पंजाब में हुए लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलनरत है। उनकी यही मांग है कि पंजाब सरकार की ओर से जल्द ही सफाई कर्मियों की मांगों को पूरा किया जाना चाहिए। जिसके चलते कर्मियों को बार-बार आंदोलन न करना पड़े। प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि कर्मचारी आंदोलन करने के लिए राजी नहीं है, लेकिन सरकार जाट बूजगार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करते। जिसकी वजह से कर्मचारियों को बार-बार आंदोलन करना पड़ता है। समय पर तनक नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को अपने बच्चों को पढ़ने में भी परेशानी हो रही है कर्मचारी नए समय पर स्कूलों में बच्चों की फीस जमा करवा पा रहे हैं और न ही परिवार का पोषण करने के लिए राशन का व्यवस्था कर रहे। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर पूरे हरियाणा में 6, 7 व 8 अगस्त को हड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें