फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में मां भारती रक्तवाहिनी के 187वें शिविर में 93 लोगों ने किया रक्तदान

मां भारती रक्तवाहिनी की ओर से गांव सनपेड़ा के राजकीय विद्यालय में 187वां रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों के साथ युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया। शिविर में कुल 93 लोगों ने गांव खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज के रक्तकोष के लिए रक्तदान किया। खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज की रक्तकोष टीम ने शिविर में सहयोग किया। मां भारती रक्तवाहिनी के सदस्य जयदीप शर्मा ने बताया कि शिविर में रक्तदाताओं के लिए ग्रामीणों के सहयोग से सभी व्यवस्थाएं की गई। शिविर में न केवल सनपेड़ा, बल्कि आसपास के ग्रामीणों ने भी रक्तदान किया। महिलाओं ने भी शिविर में रक्त जांच करवाई, इनमें से 10 महिलाओं को पूर्ण रूप से स्वस्थ न होने के कारण बिना रक्तदान किए वापस लौटना पड़ा। प्रेम गौतम ने बताया कि मां भारती रक्तवाहिनी का एकमात्र उद्देश्य रक्तदान की कमी को पूरा कर जरूरतमंद का जीवन बचाना है। इसी उद्देश्य के साथ संस्था 9 वर्ष से समाज हित में अपना योगदान देने की राह पर अग्रसर है। युवाओं को हर तीन माह बाद रक्तदान अवश्य करना चाहिए। संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों की ओर से रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। शिविर में गांव के सरपंच प्रमोद ढाका, जितेंद्र शर्मा, विपिन गौड़ व प्राचार्य सुरेंद्र रोहिल्ला सहित मां भारती रक्तवाहिनी के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें