फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में अब तक 340 डेंगू संक्रमित मिल चुके, 24 घंटे के अंदर कराई जा रही फॉगिंग

सोनीपत में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में अब तक 340 डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। सितंबर में 62, अक्तूबर माह में 174 और 1 से 8 नवंबर के बीच 81 डेंगू संक्रमित मिले हैं। डेंगू लैब में रोजाना 120 से 140 रक्त के नमूनों की जांच की जा रही है। डेंगू संक्रमित मिलने के 24 घंटे के अंदर फॉगिंग कराई जा रही है। जिन रिहायशी इलाकों में डेंगू के ज्यादा मरीज मिल रहे है उनमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉगिंग कराई जा रही है। डेंगू के साथ मौजूदा समय में वायरल का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नागरिक अस्पताल व निजी अस्पतालों में लगातार बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों से बुखार के लक्षणों की जानकारी ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास डेंगू की जांच के लिए किट उपलब्ध है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आशा सहरावत ने लोगों से आह्वान किया कि वह घर के आसपास सफाई रखें। जहां पानी भरकर रखते हैं वहां सप्ताह में एक बार सफाई जरूर करें। किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत आए तो जिला अस्पताल में आकर अपना टेस्ट करवाएं। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि जहां डेंगू के मरीज आ रहे हैं, वहां गलियों और हर घर में फॉगिंग व स्प्रे करवाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें