फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में टीडीआई सिटी कुंडली में मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरे लोग

टीडीआई कुंडली टाउनशिप में अब मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में रेजिडेंट एकत्रित हुए और बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि फ्लैट खरीदते समय उन्हें विश्वस्तरीय सुविधाओं का भरोसा दिया गया था, लेकिन वर्षों बाद भी बिजली, पेयजल, सडक़, सीवरेज और रखरखाव जैसी बुनियादी सुविधाएं तक सुचारु रूप से उपलब्ध नहीं हैं। रेजिडेंट्स ने कहा कि दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से बेहतर माहौल और सुविधाओं की उम्मीद लेकर उन्होंने कुंडली में अपना आशियाना बसाया था। अब रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। लोगों का कहना था कि कई बार बिल्डर और प्रबंधन के समक्ष शिकायतें रखी गईं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। समस्याओं का स्थायी समाधान आज तक नहीं किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कॉलोनी में कई स्थानों पर सडक़ें क्षतिग्रस्त हैं, पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं है और बिजली व्यवस्था भी बार-बार प्रभावित होती है। बारिश के दिनों में जलभराव से हालात और बिगड़ जाते हैं। इसके बावजूद रखरखाव शुल्क लगातार लिया जा रहा है। रेजिडेंट्स ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे और प्रशासन से भी हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें