बिजली बिल की दरों में बढ़ोतरी व प्रदेश में 4 लाख से ज्यादा बीपीएल कार्ड काटने, राशन डिपो पर सरसों के तेल के दाम में ढाई गुना बढ़ोतरी के विरोध में लोगों ने गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने किया। लोगाें ने लालटेन हाथ में लेकर सरकार को चुनाव से पहले किए गए वादों को याद दिलाया। इसके बाद जिला पार्षद ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया।