फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में गांव की समस्याओं को लेकर बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन

Naveen Updated Tue, 25 Aug 2026 01:51 PM IST

किसान मजदूर संघर्ष समिति भटगांव की ओर से मंगलवार को गांव की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बीडीपीओ सोनीपत के नाम जनज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन एसईपीओ जय भगवान ने लिया और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सभी तालाब गंदे पानी से भरे हुए हैं, जिससे पशुओं के लिए पीने योग्य पानी उपलब्ध नहीं है। फरमाना-सोनीपत मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले दो रास्ते दशकों से कच्चे पड़े हैं। इसके अलावा गांव के उत्तरी हिस्से में गंदे पानी के तालाबों से आसपास की कॉलोनियों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने गांव में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, सफाई व्यवस्था की कमी, खेल मैदान में मात्र पांच फुट चौड़ी पगडंडी, नहर के साथ खराब रास्ते और खेतों से आने वाली ड्रेन से फैल रही गंदगी की समस्या भी उठाई। समिति ने सभी समस्याओं का स्थायी समाधान कराने की मांग की। इस दौरान बलबीर सैनी, विनोद, ईश्वर सिंह, जगबीर, कमल, राजकरण, जय भगवान, बलबीर सिंह और प्रताप सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। समिति के संयोजक ईश्वर सिंह दहिया ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से इन समस्याओं से परेशान हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें