फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में रात के समय गेहूं के बैग भरते और ट्रालियों से फसलों को उतारते मिले मजदूर, मंडी गेट पर गेट पास बनाए जा रहे

रोहतक रोड अनाज मंडी में रोजाना देर रात तक गेहूं की खरीद हो रही है। बुधवार रात 9 बजे संवाददाता मंडी में गए तो रात के समय गेहूं के बैग भरा जा रहा था और ट्रालियों से फसलों को उतारा जा रहा था। मंडी में 90 हजार क्विंटल पहुंचा हुआ था, इनमें से हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) 42 हजार बैग भरे जा रहे थे। अनाज मंडी के गेट पर फसल लेकर पहुंचे किसानों को गेटपास जारी किए जा रहे थे। मंडी के गेट पर स्थित कांटे पर रात के समय चार कर्मचारी ड्यूटी पर मिले। इनमें से एक कर्मचारी किसानों की बायोमेट्रिक कर रहा था, लेकिन किसानों को मंडी में गेहूं बेचने में दिक्कत न आए। रात 9 बजे तक 111 गेट पास जारी हो चुके थे। सोनीपत मंडी में 91 हजार क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा हुआ था। खरीद एजेंसी ने नमी ज्यादा होने की बात कह दो दिन से खरीद बंद कर दी था। वहीं, हैफेड बारदाना उपलब्ध न होने के कारण सोनीपत अनाज मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन के आह्वान पर आढ़तियों ने हड़ताल रखी था। इसका असर गेहूं की आवक पर भी दिखाई दिया था। बुधवार दोपहर 1 बजे तक महज 26 गेट पास ही कट पाए थे। शाम चार बजे बारदाना मिलने के बाद पहले से खरीदा गया 21 हजार क्विंटल गेहूं भरा गया। रात नौ बजे तक मजदूर बैग में गेहूं भरते मिले और साथ ही उनकी तौलाई भी की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें