फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: ठेके पर ग्राहक बनकर आया, सेल्समैन के सिर पर बोतल से किया हमला, 15 हजार रुपये लूटकर हुआ फरार; जांच में जुटी पुलिस

सोनीपत। मुरथल स्थित एक शराब ठेके पर रविवार को ग्राहक बनकर पहुंचे युवक ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। शराब लेने के बहाने ठेके के अंदर घुसे युवक ने सेल्समैन के सिर पर शराब की बोतल से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद गल्ले में रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी लेकर भाग निकला। वह ठेके के बाहर बाइक छोड़कर निकल भागा। जांच में बाइक चोरी की मिली। उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के अवधेश ने मुरथल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह मुरथल स्थित ठेकेदार जयंत के शराब ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। रविवार को वह ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर ठेके पर पहुंचा और शराब की बोतल मांगी। जैसे ही अवधेश शराब निकालने लगे, आरोपी अचानक काउंटर के भीतर घुस गया और पीछे से उनके सिर पर शराब की बोतल से वार कर दिया। अचानक हुए हमले से सेल्समैन घायल होकर संभल नहीं सके और इसी का फायदा उठाकर युवक गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपये लेकर मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही मुरथल थाना से एएएआई युद्धवीर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान ठेके के बाहर बिना नंबर प्लेट की बाइक लावारिस हालत में मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बाइक के चेचिस नंबर के आधार पर जांच तो बाइक चोरी की मिली। बाइक चोरी को लेकर मुरथल की आरके कॉलोनी के सुमित ने 21 जुलाई को मुरथल थाना में प्राथमिकी दर्ज करा रखी है। बाइक को 20 जुलाई को सुखदेव ढाबा के सामने से पानीपत-दिल्ली रोड से चोरी किया गया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली ही है, ताकि युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की जा सके। मुरथल थाना प्रभारी राजीव ने बताया कि पुलिस सभी तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें