फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: 30 लाख रुपये की लागत से डाली जाएगी पेयजल लाइन, तीन कॉलोनियों के लोगों को होगा फायदा

मेयर राजीव जैन व विधायक निखिल मदान ने सोमवार को पेयजल लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य में नगर निगम की ओर से 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने भीम नगर के पास वरिष्ठ नागरिक भभूति देवी से नारियल तुड़वाकर विधिवत रूप से विकास कार्य की शुरुआत की। विधायक निखिल मदान ने बताया कि भीम नगर, ज्ञान नगर और न्यू महावीर कॉलोनी में काफी समय से पेयजल की किल्लत चल रही थी। क्षेत्रवासियों को उचित मात्रा में स्वच्छ पेयजल न मिलने के कारण परेशानी हो रही है। समस्या के समाधान के लिए सुंदर सांवरी बूस्टर पुरखास रोड से दयाल चौक तक पेयजल लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है जिसे दो-तीन सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद क्षेत्रवासियों को जाजल रेनीवेल से पानी की आपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें