फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: जंतर-मंतर घटना के विरोध में जिला पार्षद का अनोखा प्रदर्शन, खुद को जंजीरों से बांधकर जताया विरोध

सोनीपत। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को ककरोई रोड पर जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने शरीर को जंजीरों से बांध लिया और सिर पर पीला क्रांतिकारी कपड़ा बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने आरोप लगाया कि एक ओर केंद्र सरकार "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" का नारा देती है, वहीं देश की राजधानी में बेटियों के साथ दुर्व्यवहार और अभद्रता की घटनाएं सामने आई हैं। आज देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है, इसलिए उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से खुद को जंजीरों में बांधकर विरोध जताया है। पार्षद ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से देश का युवा निराश है और कई युवाओं ने आत्महत्या तक की है। इसी आक्रोश के चलते बड़ी संख्या में युवा जंतर-मंतर पर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से आंदोलनकारी छात्रों को लेकर की गई टिप्पणी युवाओं के संघर्ष का मजाक उड़ाने वाली है। इस दौरान जिला सचिव अनुज जैन, निगम पार्षद राजेश मलिक और निगम पार्षद अनुराग जैन ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य की लड़ाई में वे तन, मन और धन से उनके साथ खड़े हैं। उनका आरोप था कि सरकार ने युवाओं के साथ अन्याय किया है और देश की जनता इस अन्याय के खिलाफ एकजुट हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें