फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में महिला आयोग की चेयरपर्सन ने अस्पताल में निरीक्षण के दौरान जांची सुविधाएं

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने शुक्रवार दोपहर बाद जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड सहित अन्य सभी वार्ड में जाकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की। प्रसूति वार्ड में भर्ती महिलाओं के साथ उनके परिजनों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। साथ ही उन्होंने प्रसूताओं के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों से डाइट बढ़ाने के निर्देश दिए। चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि वह जिला में जाती है, वहां के वन स्टॉप सेंटर या नागरिक अस्पताल का निरीक्षण जरूर करती है। इसी कड़ी में वह शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में मरीजों को मिली में सुविधाओं की जांच करने के लिए पहुंचे। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से अस्पताल में इसी तरह स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहा गया। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिन्नी लांबा, डॉ. संदीप लठवाल समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें