फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना: संजय भाटिया के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर गोहाना में जश्न, ढोल-नगाड़ों पर थिरके कार्यकर्ता

गोहाना। भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय भाटिया को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर गोहाना में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी मनाई। पंजाबी महासंघ के अध्यक्ष इंदरजीत विरमानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जताई। इंद्रजीत विरमानी ने कहा कि संजय भाटिया को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना हरियाणा के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए संजय भाटिया को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। जश्न गोहाना के मुख्य बाजार से शुरू होकर महावीर चौक तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आपस में लड्डू बांटे और संजय भाटिया की नियुक्ति पर खुशी मनाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें