फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी फंड में कटौती और पद खत्म करने से बीपीएस महिला विश्वविद्यालय बंद होने की कगार पर: प्रो. संपत सिंह

गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के वेतन को लेकर चल रहे धरने को समर्थन देने पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह खानपुर कलां पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि कर्मचारी अपना वेतन मांग रहे हैं, कोई भीख नहीं मांग रहे। प्रो. संपत सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन को लेकर लंबे समय से समस्या बनी हुई है। सरकारी फंड में कटौती और खाली पदों को खत्म करने की नीति से विश्वविद्यालय की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। यदि सरकार ने समय रहते पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं कराया तो उत्तरी भारत के ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के लिए स्थापित यह महत्वपूर्ण विश्वविद्यालय बंद होने की कगार पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को सीएसआर फंड से चलाने की उम्मीद करना व्यावहारिक नहीं है। आखिर सीएसआर फंड कौन देगा और कितने समय तक देगा। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराई गई लोन की राशि का उपयोग वेतन जैसे नियमित खर्चों के लिए नहीं किया जा सकता। सरकार को शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन के लिए जल्द से जल्द पर्याप्त ग्रांट जारी करनी चाहिए। बाद में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें