अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर रेणु विद्या मंदिर की तरफ से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर बहालगढ़, इंदिरा कॉलोनी व लिवासपुर होते हुए विद्यालय में संपन्न हुई। रैली में स्कूल के दिव्यांग विद्यार्थियों, अध्यापकों व महाविद्यालय के अध्यापक प्रशिक्षण के प्रशिक्षु शामिल हुए। जागरूकता रैली का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन नानक चंद गुप्ता और रेणु गुप्ता ने किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार कुल्हाड़े ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के महत्व और दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए एक प्रेरणादायक व्याख्यान दिया।