फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: सांस्कृतिक प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, मुरथल अड्डा विद्यालय रहा अव्वल

सोनीपत। मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति की झलक प्रस्तुत कर छटा के रंग बिखेरे। खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई कर उनकी प्रतिभा को खूब सराहा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रचना बाना, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परियोजना संयोजक कृष्णा खत्री, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सारिका, जिला सहायक परियोजना संयोजक डॉ. अतर सिंह, अमित भनवाला ने शिरकत की। ब्लॉक कोर्डिनेटर के रूप में बीआरपी मंजू, प्राचार्य सुनील त्यागी, अतुल खट्टर, अजीत बाला, संतोष खत्री मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, प्राचार्य दिनेश मलिक ने की। जिला सांस्कृतिक समन्वयक राष्ट्रपति अवॉर्डी सुनीता ढुल ने बताया कि खंड स्तरीय सांस्कृतिक में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थी अब 20 से 25 अगस्त के बीच होने वाले जिलास्तरीय उत्सव में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे। जिलास्तरीय विजेताओं को प्रदेश स्तरीय मंच पर अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर मिलेगा। समारोह में मंच संचालन समूह नृत्य में सुमन, सरिता, एकल नृत्य में पूनम, ममता, नाटक में साक्षी, रागनी में मीना ने किया। समारोह में पिंकी, दर्शना, कांता हुड्डा, योगिता, बीआरपी कमलेश, सुमन, प्रमिला, समिता, संध्या, सविता भी मौजूद रहे। अंत में अतिथियों ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें