फतेहाबाद में एक युवक द्वारा बहन की सहेली को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी युवक की बहन उसके साथ पढ़ती थी, जिसके चलते आरोपी ने अपनी बहन के मोबाइल से उसका नंबर ले कर उससे संपर्क किया।