विधायक विनेश फोगाट ने भाजपा सरकार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे परिवार के साथ किए हैं उसमें आशंका है कि वो आगे चलकर पूरा ना हों। समाज को परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए। विधायक ने कहा सबसे बड़े दुख की बात है जब पुलिस विभाग में ही अधिकारी सुसाइड कर रहे हों तो जनता की सुरक्षा कौन करेगा।जुलाना कस्बे के वार्ड नंबर 4 निवासी एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या की खबर से पूरे इलाके में शोक है। रविवार को ही संदीप अपने घर आए थे लेकिन मंगलवार को उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग स्तब्ध रह गए।