फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: डोमिनोज की फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी के आरोप में गिरफ्तार पंजाब व बिहार के युवक।

अमेरिकी फूड कंपनी डोमिनोज की फर्जी फ्रेंचाइजी का झांसा देकर साइबर ठग गिरोह ने छह माह में छह करोड़ रुपये ठग लिए। इसमें रोहतक के कारोबारी रमन गोयल से 8.40 लाख की ठगी की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया, इसमें एक पंजाब के लुधियाना व दो बिहार के काबू किए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से 10 डेबिट कार्ड, 10 मोबाइल व 10 सिम बरामद हुए हैं। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि विजय नगर निवासी रमन गोयल ने शिकायत दी कि वह गोहाना में डोमिनोज की फ्रेंचाइजी लेना चाहता था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। 13 नवंबर 2025 को कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह विजय व जुबिलेंट फुड वर्क लिमिटेड से बोल रहा है। डोमिनोज फ्रेंचाइजी के लिए पहले 265500 रुपये जमा कराने होंगे। सरकार से एनओसी के नाम पर 575000 रुपये जमा कराने होंगे। साथ ही साइट विजिट से पहले लाइसेंस के लिये 955000 रुपये जमा कराने होगे। रमन को शक होने पर रमन नोएडा मे स्थित जुबिलैंट फूड वर्क लिमिटेड के कार्यालय में जाकर कागजात दिखाए तो फर्जी मिले। इस तरह गिरोह ने उससे फ्रेंचाइजी के नाम पर 8,40,500 रुपये ठग लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें