फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: 41 एमएम बारिश से बनी जलभराव की स्थिति

मौसम में आए बदलाव से देर रात रोहतक में जोरदार बारिश हुई। शहर में रात से अब तक 41 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश ने गली मोहल्लों व कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बना दी है। शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव के चलते आवागमन मुश्किल हो गया। जिले में रविवार रात से सोमवार सुबह तक औसत 23 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण जल निकासी लोगों की परेशानी बन गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के हालात और भी बुरे हैं। यहां बाढ़ के हालात बने हुए हैं। खेतों में भी बारिश के बाद पानी का स्तर और बढ़ गया है। ऐसे में किसानों की फसलों को बचाने की चिंता भी बढ़ गई है। रोहतक में सोमवार को 41 मिलीमीटर, महम में 27, सांपला में 17, कलानौर में 27 व लाखन माजरा में 30 मिलीमीटर बारिश हुई। शहर के गोहाना रोड, सुखपुरा चौक, मेडिकल मोड़, एमडीयू के सामने, आकाशवाणी के पास, प्रेमनगर, सुभाष रोड, सेक्टर दो-तीन, सोनीपत रोड, मानसरोवर कॉलोनी, शीला बाईपास, माता दरवाजा रोड, गोकर्ण डेरे के पास, जनता कॉलोनी, वैश्य कॉलेज रोड, कन्हेली रोड, बजरंग भवन, हाउसिंग बोर्ड, चिन्योट कॉलोनी, तिलक नगर, हिसार रोड, सुनारिया, अग्रसेन चौक, रेलवे व किला रोड, कृष्णा कॉलोनी, जींद बाईपास पर जलभराव नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें