फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फूंके पुतले

रोहतक में सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया और केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले फूंके। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई के प्रधान शंभू टांक ने प्रदर्शन की अध्यक्षता की। शंभू ने बताया कि पंजाब में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पंजाब सरकार ने लाठी चार्ज करा दिया, जिससे अनेक प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों को चाेटें आई हैं। उसी के विरोध में शनिवार को रोहतक में प्रदर्शन कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मन में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के पुतले फूंके गए हैं। श्रीराम रंगशाला से प्रदर्शन शुरू हुआ और सोनीपत स्टैंड पर पुतले फूंके गए। इस दौरान पुतलों को चप्पल से पीटा भी गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें