फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: विकास नगर में घर में लगी आग, दमकल विभाग की तीन गाड़ियां ने पाया आग पर काबू

रोहतक। शहर के विकास नगर में वीरवार शाम करीब 6:30 बजे एक मकान की छत पर रखे सामान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मी ईश्वर सिंह ने बताया कि आग मकान की छत पर स्टोर में लगी थी। स्टोर में पुराना सामान, किताबें और अन्य सामान रखा हुआ था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। ईश्वर सिंह ने बताया हमारे पास 6:30 बजे कॉल आई थी। साथ ही एक लड़की भी वहां पहुंच गई थी। स्टेशन नजदीक होने के कारण हम एक मिनट में ही पहुंच गए और तुरंत काम शुरू कर दिया। आग पर काबू पाने में 15-20 मिनट लगे। उन्होंने बताया कि हादसे में किताबें और कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया है। गनीमत रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई। आग से हुए नुकसान का आंकलन बाद में किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें