फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: वोट बचाओ रैली को लेकर आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

रोहतक। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित वोट बचाओ, देश बचाओ रैली को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। रोहतक में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, गठबंधन को लेकर अलग रुख अपनाते हैं। जो नेता अपनी पार्टी को एकजुट नहीं रख पा रहा, वह देश को कैसे जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे पहले वोट चोरी का मुद्दा उठाया था, तब राहुल गांधी ने समर्थन नहीं किया। अब आप 1 नवंबर को हरियाणा में एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपनी गुटबाजी खत्म करनी होगी। हरियाणा की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध, फिरौती और नशे का कारोबार बढ़ रहा है। विदेशों में बैठे बदमाश खुलेआम धमकी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री को दूसरे राज्यों की बजाय हरियाणा पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें