फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: रोडवेज कर्मचारियों ने किया तीन घंटे रोष प्रदर्शन

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने सोमवार को तीन रोष प्रदर्शन किया। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के सदस्य जगदीप लाठर ने बताया कि पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कांन्टे्क्ट वर्कर्स यूनियन पिछले कई दिनों से पंजाब में आंदोलनरत हैं। पंजाब सरकार के मुख्य सचिव के साथ यूनियन नेताओं से बातचीत में सहमति के बाद भी मांगों लागू नही किया।मुख्य सचिव सहमति मांगों का पत्र जारी करने पर आनाकानी कर रहे है जबकि समझौता सरकारी बस खरीदने का हुआ था बल्कि उल्टा किलोमीटर स्कीम की बसें लेकर आ रही है। इसका रोडवेज कर्मचारियों ने भारी विरोध किया शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन के चलते पंजाब पुलिस ने कई कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया और लाठी चार्ज किया गया। इसका हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन निंदा करती है। साझा मोर्चा सदस्य डिपो प्रधान सुरेश नेहरा ने बताया कि रोडवेज यूनियनें मांग करती है कि पंजाब सरकार जल्द से जल्द पंजाब के रोडवेज कर्मचारी को बुलाकर उनकी समस्याओं का समाधान करें। उत्पीड़न की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि दमन से आंदोलन रुकने की बजाय तेज होगा। इस दौरान जोगेंद्र ढुल, सुमेश कुंडू, संदीप सिंघवा, मंजीत कारोर, नरेश सिवाच, मनोज धनखड़ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें