महेंद्रगढ़ के गांव खायरा निवासी महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन एक अधिवक्ता को फोन पर दी गई जान से मारने की धमकी के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने नाराज अधिवक्ताओं ने वर्क सस्पेंड रख शहर थाने में नारेबाजी कर रोष जताया। अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर भड़ास निकाली और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। गत रविवार को पुलिस ने आरोपी सतीश उर्फ फर्जी निवासी खातोद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। इससे पूर्व भी सोमवार को बार एसोसिएशन द्वारा एक दिन का वर्क सस्पेंड रखकर नारेबाजी कर रोष जताया। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।