फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक डिपो से धार्मिक स्थलों के लिए चली रोडवेज की नई एसी बस

नवीन दलाल Updated Tue, 21 Oct 2025 05:15 PM IST

यात्रियों की मांग के अनुसार रोडवेज की ओर से पांच धार्मिक स्थलों पर पांच नई एसी बसें चलाई हैं। बस स्टैंड पर मंगलवार को वृंदावन मार्ग के लिए नई एसी बस को रवाना किया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, उपायुक्त सचिन गुप्ता व नगर निगम मेयर राम अवतार वाल्मीकि ने दोपहर 12:30 बजे वृंदावन मार्ग के लिए बस को हरी झंडी दिखाई। रोडवेज महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि हरिद्वार, वृंदावन, मेहंदीपुर, बालाजी व हल्दवानी के लिए नई एसी बसों का संचालन किया है। वृंदावन के लिए दोपहर 12:10 बस स्टैंड से एसी बस रवाना होगी। उन्होंने बताया कि इस मार्ग के लिए 357 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। सामान्य बसों के साथ-साथ पांचों धार्मिक स्थलों पर डेढ़ गुणा किराया लागू रहेगा। वहीं, छठ पूजा को लेकर महाप्रबंधक ने विशेष तैयारियां करने की बात कही गई है। इस मौके पर यातायात प्रबंधक नवीन कुमार, संस्थान प्रबंधक हंसराज, मुख्य निरीक्षक कुलदीप सिंह, अमित महराणा आदि मौजूद रहे ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें