रोहतक। हरियाणा सिविल सर्विसेज कमीशन की ओर से भर्तियां न किए जाने के विरोध में नवीन जय हिंद ने 'भर्ती ठोको गैंग' का गठन किया है। उनके साथ बड़ी संख्या में युवा जुड़े और सरकार से प्रदेश में लंबित भर्तियों को जल्द शुरू करने की मांग की। मानसरोवर पार्क में नवीन जय हिंद ने कहा कि बेरोजगार युवा वर्षों से भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन एचएसएमसी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। इससे युवाओं में निराशा है। गैंग के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भर्तियां नहीं की गईं तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। ---