खेड़ी साध प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान अपहरण कांड का खुलासा हो गया है। धर्मेंद्र हत्याकांड की रंजिश के चलते ही जमानत पर आए हत्या आरोपी सत्यवान की शनिवार दोपहर गोली मारकर हत्या की गई थी। मंगलवार सुबह गिरफ्तार आरोपी भिवानी जिले के गांव भापड़ौदा निवासी मंजीत उर्फ माफिया की निशानदेही पर पुलिस ने कन्हेली हेड के पास जेएलएन से शव बरामद कर लिया।