फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में वृद्धा को झांसा देकर पांच लाख के कंगन ले गए ठग बदमाश

नवीन दलाल Updated Sat, 06 Sep 2025 01:24 PM IST

शिवाजी कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग महिला को झांसा देखकर दो युवक 5 लाख के कंगन ठग ले गए। यह घटना पास के एक सीसीटीवी में कैद हो गई। महिला की शिकायत पर आर्य नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है। शिवाजी कॉलोनी निवासी ईश्वरी देवी ने आर्य नगर थाने में दर्ज कराई एफआईआर में कहा कि शुक्रवार शाम कमल नगर से अपने घर जा रही थी। सर्कुलर रोड पर एक युवक ने बहादुरगढ़ जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद महिला रिक्शा में बैठकर घर जाने लगी तो दोनों आरोपी महिला के साथ रिक्शा में बैठ गए। वे वृद्धा को झांसा देकर कंगन ठग कर भाग गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें